फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of cleanig worker

सफाई कर्मी की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
murder of cleanig worker
अमरोहा। तीन दिन से लापता सफाई कर्मचारी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अंबरपुर गांव की है। यहां पर उधम सिंह का परिवार रहता है। वह सफाई कर्मचारी थे। वर्तमान में उनकी तैनात जोया ब्लॉक की चांदनगर ग्राम पंचायत में थी। उनके परिवार में पत्नी अनीता के अलावा दो बेटे यशवीर, युवराज और बेटी ऋतु हैं। परिजनों के मुताबिक, उधम सिंह 21 अप्रैल की सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन वह चांदनगर नहीं पहुंचे और शाम को घर भी नहीं लौटे।
विज्ञापन

इस पर आशंकित परिजनों की उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तभी से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में लगे थे। इसी बीच गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सुरेंद्र सिंह का खेत है। यहां पर गांव का ही रहने वाला यामीन बटाईदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यामीन खेत पर गए थे। तभी उन्होंने गन्ने के खेत में उधम सिंह का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रोते-बिलखते परिजन भी वहां आ गए। सूचना मिलते ही सीओ सदर विजय कुमार राना और इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि उधम सिंह की शर्ट से ही गला घोट कर उसकी हत्या की गई थी। उनकी शर्ट गले में लिपटी हुई थी। पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि मृतक सफाई कर्मी के बेटे युवराज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed