फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder of a young man by adopting him with scissors in a dispute over haircut

बाल कटवाने के विवाद में कैंची से गोदकर युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Murder of a young man by adopting him with scissors in a dispute over haircut
सैदनगली में कैंची से गोदकर मजदूर की हत्या के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़। - फोटो : HASANPUR
सैदनगली (अमरोहा)। जल्दी बाल कटवाने के विवाद में सैलून संचालक ने युवक की गर्दन और सीने पर कैंची से वार हत्या कर दी। घटना के बाद संचालक सैलून बंद कर भाग निकला। युवक की हत्या की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर सैलून संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैदनगली कस्बा के मोहल्ला जमाईपुरा में तौफीक का परिवार रहता है। तौफीक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसके पांच बेटे हैं। रविवार सुबह 11 बजे सबसे छोटा बेटा बीस वर्षीय रोहिद कुरैशी मोहल्ले में ही सैलून में बाल कटवाने के लिए गया था। यहां जल्दी बाल कटवाने को लेकर सैलून संचालक से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सैलून संचालक ने कैंची से युवक के गर्दन और सीने पर वार कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, आरोपी सैलून संचालक सैलून बंद करके फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक भी मजदूरी का काम करता था। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सैलून संचालक पर हत्या का आरोप है। कैंची से हमले में युवक की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता तौफीक की तहरीर के आधार पर आरोपी महबूब निवासी मोहल्ला जमाईपुरा एवं दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार महबूब और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed