फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

शादी-विवाह में नाचने-गाने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे ने की थी युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
murder
अमरोहा में बंटी हत्याकांड का खुलासा करते एएसपी अजय प्रताप सिंह। - फोटो : JPNAGAR
शादी-विवाह में नाचने-गाने का विरोध करने
विज्ञापन

पर चाचा- भतीजे ने की थी युवक की हत्या
फोटो--
-मृतक बंटी का भाई मुख्य आरोपी के साथ नाचने-गाने का काम करता था, भाई का यह काम बंटी को था नापसंद
-मुख्य आरोपी और भाई गिरफ्तार, चाचा फरार, हत्या में प्रयुक्त लोवर को नाड़ा और मृतक का मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। बारह दिन पहले हुए बंटी हत्याकांड का बछरायूं पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की मानें तो मृतक बंटी को अपने भाई का कीर्तन मंडली के साथ शादी-विवाह में नाच-गाना पसंद नहीं था वह उसे रोकता था। इस बात से नाराज कीर्तन मंडली चलाने वाले युवक ने अपने चाचा और बंटी के भाई के साथ मिलकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। उसका शव धनौरा के जंगल में पड़ा मिला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतक के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चाचा अभी भी फरार है।

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बंटी हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि चौदह सितंबर को क्षेत्र के गांव बकावाद निवासी रामसिंह के बेटे बंटी की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उसे बिजनौर में चांदपुर के बमरौला निवासी शोभित ने 5000 रुपये देने के बहाने चांदपुर बुलाया था। बाद में बंटी का शव धनौरा के जंगल से बरामद हुआ था। पिता रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने शोभित, संदीप सैनी, गौतम और पुरुषोत्तम सहित चार लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शोभित को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया लोअर का नाड़ा और बंटी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। एएसपी के मुताबिक आरोपी शोभित कीर्तन मंडली का काम करता है। वह शादी विवाह में भी नाचता गाता था। उसके साथ मृतक बंटी का भाई मोंटी भी नाच-गाने का काम करता है। लेकिन, बंटी को अपने भाई मोंटी का नाचने-गाने का काम पसंद नहीं था। भजन-कीर्तन पार्टी में शोभित और मोंटी को अच्छी कमाई होती थी। इसलिए शोभित ने अपने चाचा राजेश उर्फ राजे के साथ मिलकर बंटी की हत्या करने की योजना बनाई। घटना वाले दिन चाचा-भतीजे ने बंटी को 5000 रुपये देने के बहाने से चांदपुर के अंबेडकर नगर तिराहा पर बुलाया था। यहां दोनों ने बंटी को शराब पिलाई और उसके बाद में मोटर साइकिल पर बैठाकर चुचैला नहर पटरी के पास जंगल में ले गए। जहां लोअर के नाड़े से गला घोटकर बंटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन साथ लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed