{"_id":"571fbf5b4f1c1bb124a91b09","slug":"murder-in-hasanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की गला दबाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच
- फोटो : demo pics
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव काईमुस्तकम में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वाले पहुंचे तो मृतका के नाक-मुंह से खून बह रहा था। गले पर भी निशान दिखे। इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गंवा निवासी रणवीर पुत्र जगदीश ने अपनी बेटी प्रीति उर्फ पिंकी (20) का विवाह पिछले साल नौ मार्च को आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव काईमुस्तकम निवासी प्रदीप पुत्र दीनदयाल के साथ किया था। बताया जाता है कि प्रीति टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित थी। होली से पहले प्रीति के दादा जगदीश अपने साथ गांव ले गए और उपचार कराया।
सोमवार शाम को ससुर दीनदयाल अपनी बेटी रेखा के साथ गंवा पहुंचे और प्रीति को अपने साथ ले आए। इधर, मंगलवार सुबह करीब सात बजे दीनदयाल ने जगदीश को फोन किया कि प्रीति की तबीयत ज्यादा खराब है, जब मायके वाले आए तो प्रीति के मुंह और नाक से खून बह रहा था। गले पर भी निशान बने थे।
विज्ञापन
इस पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। थाना आदमपुर प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता रणवीर की तहरीर पर पति प्रदीप, जेठ धर्मेंद्र, सास कलावती, ननद पूनम व रेखा और ससुर दीनदयाल के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है।