{"_id":"57fe8d1b4f1c1b8e1528f504","slug":"murder-in-chachaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचौरा में पूर्व राशन डीलर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचौरा में पूर्व राशन डीलर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर के गांव चचौरा में पूर्व डीलर की हत्या के बाद जानकारी करते इंस्पेक्टर। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना इलाके के गांव चचौरा में मंगलवार रात पूर्व राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव को उसके ही खेत में बने देवताओं के थान पर फेंक दिया गया। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
इंस्पेक्टर व सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों को नामजद करते हुए चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई गई है।
गांव चचौरा निवासी नेकपाल पुत्र प्यारेलाल ने मंगलवार की रात को अपने घर पर देवी के जागरण का आयोजन किया गया। पूर्व राशन डीलर मदनपाल (58) पुत्र मंगली जाटव भी जागरण में शामिल होने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब तीन बजे मदनपाल जागरण से चला गया था।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े चार बजे शौच के लिए जंगल में गए गांव निवासी प्रमोद ने मदनपाल के खेत में बने देवताओं के थान पर खून से लथपथ मदनपाल का शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए। हैरानी की बात ये है कि खेत घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। मदनपाल की हत्या की बात सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
चचौरा में पूर्व हत्या की सूचना मिलते ही थाना पुलिस व सीओ ओमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। मामले में मृतक के बेटे ने पहले तो पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, लेकिन बाद में चुनावी रंजिश की बात कहते हुए नामजद तहरीर दी गई।
आदमपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अनिल की तहरीर पर धीरज शर्मा व कुलदीप शर्मा निवासी रहरा व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांचकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।