{"_id":"681845a56ca201e04c0f15fc","slug":"murder-in-amroha-mason-beaten-to-death-five-youths-carried-out-the-incident-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में हत्या: राजमिस्त्री की पीट-पीटकर मार डाला, शरीर पर गहरे जख्म, पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में हत्या: राजमिस्त्री की पीट-पीटकर मार डाला, शरीर पर गहरे जख्म, पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम
Mon, 05 May 2025 10:29 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 10:29 AM IST
सार
अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के सिरसा गुर्जर गांव में राजमिस्त्री शीशपाल सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर गाजियाबाद और हापुड़ के पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजमिस्त्री की हत्या के बाद कोतवाली पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव सिरसा गुर्जर में रविवार रात राजमिस्त्री शीशपाल सिंह (32) की गंगा तट बंध मार्ग पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में गाजियाबाद के चार और हापुड़ के एक आरोपी को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने की तैयारी कर रही है। परिजन इस घटना को किसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में किसान विजयराम सिंह का परिवार रहता है।
विज्ञापन
बताते हैं कि विजयराम का बेटा शीशपाल सिंह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की रात करीब 11 बजे शीशपाल सिंह गांव के नजदीक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास से गुजर रहे तटबंध मार्ग पर खड़े थे।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां पर दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे पांच युवकों का शीशपाल से किसी बात पर विवाद हो गया और इस दौरान शीशपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी जांघ के पास धारदार हथियार से भी हमला हुआ।
सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया और बेहोशी की हालत में घायल शीशपाल को बाइक पर बैठाकर हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए। परिजन इस घटना को शीशपाल सिंह से जुड़ी किसी तरह की रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं।
हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है इसके बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों का यह भी कहना है कि शीशपाल सिंह के मोबाइल पर एक फोन आया था। जिसके बाद वह घर से अचानक बाहर चले गए थे।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता विजयराम की तहरीर पर गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव भदौली निवासी विजय, रोहन, अजय, अभिषेक और हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी इंद्रजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।