फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

दुपट्टे से गला घोंटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder
उझारी/हसनपुर(अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र के झुंडी माफी गांव में रविवार को भतीजी के साथ खेत पर चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव उड़द के खेत में पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस हत्याकांड की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

यह वारदात सैदनगली थानाक्षेत्र के झुंडी माफी गांव की है। यहां पर लल्लू सिंह का परिवार रहता है। उनकी बहन फूलवती (62) की शादी वर्षों पहले हसनपुर के रूखालू में हुई थी। लेकिन, शादी के बाद से फूलवती अपने मायके में भाई लल्लू के पास रहती थी। रविवार की शाम वह अपनी भतीजी चमन के साथ खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। इसके थोड़ी देर बाद भतीजी चारा लेकर घर लौट आई। जबकि, फूलवती खेत पर ही रुक गई थी। करीब पांच बजे भतीजा ढूंढता हुआ उत्तम खेत पर पहुंचा तो फूलवती का शव उड़द के खेत में पड़ा मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। भतीजे उत्तम ने घटना की जानकारी परिजनों की दी। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसओ राजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर शक जाहिर करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- एक बुजुर्ग महिला का शव खेत में मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सैदनगली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed