{"_id":"613bc2478ebc3ea75b226461","slug":"murder-case-should-be-filed-against-sdm-of-karnal-bhakiyu-dhanaura-news-mbd4022232153","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के एसडीएम के खिलाफ हो हत्या का मुकदमा : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के एसडीएम के खिलाफ हो हत्या का मुकदमा : भाकियू
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में धरना देते भाकियू असली के पदाधिकारी।
- फोटो : JPNAGAR
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने व मृतक किसान के परिजन को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर करनाल में प्रदर्शन के दौरान वहां के एसडीएम ने लाठीचार्ज के आदेश दिए थे। लाठीचार्ज में घायल हुए एक किसान की मौत हो गई थी। ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन करनाल के एसडीएम ने बबर्रता की सारी हदें पार करते हुए अन्नदाताओं पर लाठीचार्ज करा दिया।
ज्ञापन में आरोपी एसडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने व मृतक किसान के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है। इस मौके पर डूंगर सिंह, कपिल प्रधान, कलुवा खां, नरेश सिंह, खचेड़ू सिंह, देशराज सिंह, मौ. अनवार, सत्यपाल सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।