फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder case at Two constable and ASI in amroha

गैर इरादतन हत्या में फंसे दरोगा और दो सिपाही

Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
murder case at Two constable and ASI in amroha
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के संभल चौराहे पर पुलिस की पिटाई से मीट व्यापारी की मौत के मामले में दरोगा समेत दो सिपाहियों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस पिटाई की घटना से इंकार कर रही है। घटना गुरुवार की है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के इकबालनगर निवासी बाबू की संभल चौराहा पर मीट की दुकान थी। बृहस्पतिवार को बाबू ने दुकान खोल रखी थी। चेकिंग करती पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख वह भागने लगा। इस दौरान वो गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने बाबू की लाठी से पिटाई की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन उसे मुरादाबाद के साईं अस्पताल ले गए, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों शव को इकबाल नगर लाकर हंगामा किया था। जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों का रुख देख सीओ सिटी शील कुमार के रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देने और तहरीर लेने पर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार देर रात सिपाही श्रीकांत, सुशील बालियान और दरोगा वीके त्यागी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत का खुलासा हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।   नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी 

पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े, रोका दफीना
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में मीट विक्रेता का शव दफन करने से पहले परिजनों ने गैर इरादतन हत्या में फंसे आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक शव का सुपुर्दे खाक नहीं किया। मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने समझा कर लोगों को दफन के लिए राजी किया। दफन होने तक कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पुलिस अफसर मौजूद रहे। 

जोया कस्बे के इकबाल नगर मोहल्ला निवासी बाबू की संभल चौराहा पर मीट की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद उसने दुकान खोल रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख वह भागने लगा था। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए दो सिपाही व एक दरोगा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव पहुंचा। परिजनों ने दफन करने से इंकार करते हुए पहले गैर इरादतन हत्या में फंसे पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर एसडीएम प्रवीणा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शील कुमार पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर परिजनों को समझाकर शव का दफन कराया गया।


दफन होने तक डिडौली पुलिस के साथ ही रजबपुर, गजरौला, देहात थाना पुलिस और पीएसी तैनात रही। मौके की नजाकत को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह जोया में ही डटे रहे। दफीने के बाद पुलिस वहां से हटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed