फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder by hitting a woman sleeping in the house, fear of rape

घर में सोती महिला के सिर पर वार कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Murder by hitting a woman sleeping in the house, fear of rape
रहरा (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के सिर पर नुकीले वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। कमरे में निर्वस्त्र अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शनिवार की रात किसान खेत पर सिंचाई करने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी (25) अपने दो बच्चों के संग घर पर थी। बदमाशों ने घर में घुसकर रात में सोते समय महिला के सिर पर किसी नुकीले वस्तु से प्रहार हत्या कर दी। किसान अलसुबह घर लौटा तो उसे पत्नी की निर्वस्त्र अवस्था में कमरे में लाश मिली। किसान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके का मुआयना किया। पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताइ है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की वजह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
रहरा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में बेरहमी से महिला की हत्या की घटना के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के पति का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि महिला के पास मोबाइल नहीं था। पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में महिला का शव मिला है उस कमरे में मिट्टी के चूल्हे में जली हुई लकड़ियां मिलीं हैं। पास में थाली में रोटी एवं सब्जी भी रखी हुई थी। माना जा रहा है कि घटना से पूर्व खाना खाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया हो। पुलिस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed