{"_id":"57a0ee864f1c1b512f2b8e3e","slug":"murder-bba-student-dhanaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए के छात्र की हत्या खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए के छात्र की हत्या खून से लथपथ मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमित का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में सोमवार रात शिवरात्रि पर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए युवक की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।
मौके पर परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस इसे दुर्घटना करार दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी निवासी हेम सिंह का का पुत्र अमित (20) मुरादाबाद की टीएमयू में बीबीए का छात्र है। आजकल वह घर पर ही रह रहा है। पिता हेमसिंह ने उसे सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे प्रसाद देने के लिए मंदिर भेजा था।
विज्ञापन
काफी देर तक उसके घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो रात लगभग दो बजे लालापुरी गांव को जाने वाले मार्ग पर काफी आगे चलकर उसका शव सड़क किनारे पड़ा था। वही बाइक भी पड़ी थी। ऐसा लगता था कि अमित के चेहरे पर किसी ने धारदार हथियार से वार किया था।
शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव, बाइक व अमित के दोनों मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रात को ही शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी पर रखवा दिया। परिजनों का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है।