फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder accused dodges police, reaches court and surrenders.

Amroha News: पुलिस को चकमा देकर कचहरी पहुंचा हत्यारोपी, सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Murder accused dodges police, reaches court and surrenders.
अमरोहा। जट बाजार में मीट दुकानदार अफ्फान कुरैशी की हत्या के मामले में फरार चौथे आरोपी शहजाद ने बृहस्पतिवार को पुलिस की निगरानी को चकमा देकर कचहरी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस लगातार दबिश देने का दावा कर रही थी, लेकिन आरोपी उसकी पकड़ में आने के बजाय अदालत परिसर तक पहुंच गया। मामले में नामजद पांचवां आरोपी अरहम अभी फरार है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाईखाना (बगला) निवासी अफ्फान कुरैशी (25) की एक सितंबर की रात जट बाजार चौकी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई फैजान की तहरीर पर कटकुई निवासी शानदार, कामरान व अरहम, शिवद्वारा निवासी शन्नू और राजू सराय निवासी शहजाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस शानदार, कामरान और शन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि शहजाद और अरहम फरार थे।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजनों ने शहर कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला से मुलाकात कर दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। इसके बावजूद शहजाद पुलिस के हाथ नहीं लगा और बृहस्पतिवार को कचहरी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पुलिस की दबिश और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने फरार अरहम को गिरफ्तार करने की चुनौती है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विवेचना जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed