फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipality started survey for people deprived of vaccination

टीकाकरण से वंचित लोगों के लिए पालिका ने शुरू किया सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Municipality started survey for people deprived of vaccination
कोरोना से बचाव की वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने से एक भी व्यक्ति छूटा तो वह विधानसभा चुनाव में लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसी आशंका के चलते शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर है। पालिका ने सर्वे शुरू कर दिया है। कितने लोगों को पहली और दूसरी डोज लग गई, कितने वंचित हैं, पालिका के कर्मचारी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों का भी ब्योरा एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय प्रदेश में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्याशी और उनके समर्थक बाहर रहने वाले मतदाताओं को बुलाने में जुट गए हैं। मतदान तक सभी अपने घर पहुंच जाएंगे। जनपद में दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वैक्सीनेशन से वंचित व्यक्ति कहीं लोगों को संक्रमित न कर दें, इसी आशंका के चलते शत-प्रतिशत का टीकाकरण कराने पर जोर है। जिसके लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पालिका के 30 कर्मचारी दोबारा सर्वे करने में जुट गए हैं। वह घर-घर जाकर यह जानकारी जुटा रहे हैं किहली और दूसरी डोज कितने लोगों को लग गई है। कितने लोग वैक्सीनेशन से वंचित हैं। ऐसे नागरिक कितने हैं, जिनको पहली डोज लगवाए 84 दिन बीत गए। 15 से 18 साल तक कितने किशोर और युवक टीकाकरण से वंचित हैं। घरों से बाहर रहने के साथ गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों का ब्योरा भी एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका ईओ विजेंद्र सिंह पाल का कहना है कि सर्वे चल रहा है। दो दिन में पूर्ण हो जाएगा। जो भी लोग या किशोर टीकाकरण से वंचित पाए जाएंगे, उनका प्राथमिकता के तौर पर टीकाकरण कराया जाएगा। कोई भी टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed