फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipality president's husband accused of land grabbing

Amroha News: पालिकाध्यक्ष के पति पर भूमि कब्जाने का आरोप

Tue, 03 Dec 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 03 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Municipality president's husband accused of land grabbing
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के पति की शह पर नाईपुरा में ग्राम पंचायत की भूमि कब्जाने का आरोप है। रविवार रात भूमि की बाउंड्री कराकर निर्माण भी शुरू कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम पहुंचीं तो उन्हें देखकर निर्माण करा रहे लोग भाग गए। नाईपुरा के लोगों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर भूमि पर कब्जा रोकने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नाईपुरा मोहल्ले के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने डीएम को शिकायतीपत्र सौंपा। कहा, नाईपुरा वार्ड-3 में ग्राम पंचायत की एक हजार मीटर सरकारी भूमि है। आरोप है कि खाद के गड्ढों के लिए ग्राम पंचायत की इस भूमि पर गजरौला पालिकाध्यक्ष के पति और पूर्व विधायक हरपाल सिंह की शह पर पालिका के कुछ सभासद और सेवानिवृत्त कर्मचारी अवैध कब्जा कर रहे हैं। रविवार रात गांव पंचायत की भूमि की बाउंड्री करा दी गई। सोमवार सुबह चिनाई भी शुरू हो गई। डीएम से मांग की कि ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा न होने दिया जाए। कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्र पर पूर्व सभासद संजीव अग्रवाल, अनिल कुमार, जयपाल सिंह, सतीश कुमार, अच्छन अहमद, अनवार, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

रात में एसडीएम ने रुकवाया था निर्माण

नाईपुरा में ग्राम पंचायत की भूमि पर रविवार रात निर्माण शुरू कर दिया गया। इसकी शिकायत एसडीएम चंद्रकांता से की गई। तो वह रात दस बजे ही मौके पर जा पहुंचीं। उन्हें देखकर निर्माण कार्य में लगे लोग भाग गए। एसडीएम ने हिदायत दी थी कि रात में दोबारा निर्माण कार्य करते पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार सुबह उन्होंने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। निर्देश दिए कि जाकर देखें कि ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण तो नहीं किया जा रहा है। किसी भी कीमत पर ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





- ग्राम पंचायत की जमीन पर कोई भी कब्जा कर निर्माण नहीं कर सकता। उनको जानकारी ही नहीं है कि कहा पर कौन कब्जा कर रहा है। वह जांच कराएंगे, जो भी कब्जा करने की कोशिश कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरपाल सिंह, गजरौला पालिकाध्यक्ष के पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed