{"_id":"625c5f14bf68cf73b8478071","slug":"municipality-claims-that-the-population-of-ten-thousand-will-soon-get-enough-water-gajraula-news-mbd425068393","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका का दावा जल्द दस हजार की आबादी को मिलेगा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका का दावा जल्द दस हजार की आबादी को मिलेगा भरपूर पानी
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
नगर पालिका खराब पड़े नलकूप को रीबोर कराने का काम कई दिन से चल रहा है। पालिका का दावा है कि रीबोर का पूर्ण होने के बाद दस हजार की आबादी को भरपूर पानी मिलेगा। अभी तक दूसरे नलकूप से जलापूर्ति कराई जा रही है। इस नलकूप में क्षमता से अधिक उपभोक्ता जुड़े होने के कारण पानी का प्रेशर नहीं आता, जबकि भीषण गर्मी में पानी की खपत बढ़ गई है।
रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के गेट सामने नगर पालिका के दो बड़े नलकूप हैं। जिनसे बुधबाजार, जवाहर नगर, ब्लाक के आस पास, इंद्रा चौक, खाद गुर्जर चौराहा सहित कई मोहल्लों में रह रही 20 हजार की आबादी को जलापूर्ति की जाती है। दोनों नलकूप पर दस-दस हजार की आबादी को पेयजल मुहैया कराने का जिम्मा है। सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा मिनी नलकूपों से भी पेयजल मुहैया कराया जाता है। इन नलकूपों में एक नलकूप छह महीने पूर्व खराब हो गया। जिसके चलते 20 हजार की आबादी एक ही नलकूप से जोड़ दी गई। दोगुने उपभोक्ता जोड़ दिए जाने के कारण पानी का प्रेशर कम हो गया। नागरिक रोहित कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक राम गोपाल शर्मा, नरेश चौधरी, मदन सिंह, निजामुद्दीन का कहना है कि मार्च तक तो काम चल गया था। चूंकि तब पानी की जरूरत कम पड़ रही थी, लेकिन अप्रैल शुरू होते ही पानी की खपत बढ़ गई है। पानी का प्रेशर कम होने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी कभार पानी नहीं आने पर आसपास के हैंडपंपों से काम चलाना पड़ता है। भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका खराब पड़े नलकूप को रीबोर करा रही है। पालिका का दावा है कि जल्द ही रीबोर का काम पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद पेयजल की किल्लत दूर होगी। ईओ विजेंद्र सिंह पाल का कहना है कि नलकूप रीबोर का काम कई दिन से चल रहा है। कुछ ही दिनों में यह पूर्ण हो जाने पर नागरिको ंको भरपूर पेयजल मिलेगा।
इस कारण हो गए छह महीने
गजरौला। खराब पड़े नलकूप को रिबोर कराने के लिए पालिका ने मशीन बुलाई, मगर ठेकेदार ने ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का हवाला देते हुए रीबोर करने से इनकार कर दिया। कहा कि वह जान जोखिम में डाल कर रीबोर का काम नहीं कर सकता। उसने रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में मशीन को खड़ी कर रीबोर की हामी भरी थी। इसके लिए पालिका ने महाविद्यालय प्रशासन से कई बार अनुमति मांगी लेकिन मशीन खड़ी करने की इजाजत नहीं मिली। पालिका के ईओ ने यह मुद्दा डीएम और एडीएम के सामने उठाया। इस तरह छह महीने बीत गए। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर मशीन खड़ी करने की अनुमति दी और रीबोर का काम शुरू हुआ।