फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipal President Anshu Nagpal and EO got the Best City Award

गजरौला पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल व ईओ को मिला बेस्ट सिटी का अवार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

नगर पालिका की अध्यक्ष अंशु नागपाल और ईओ डॉ.ब्रजेश कुमार को बेस्ट सिटी अवार्ड से नवाजा गया।यह सर्वे आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कराया था।इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री कमल किशोर ने बेस्ट सिटी का अवार्ड दिया।

विज्ञापन
Municipal President Anshu Nagpal and EO got the Best City Award

विस्तार

नगर पालिका की अध्यक्ष अंशु नागपाल और ईओ डॉ.ब्रजेश कुमार को बेस्ट सिटी अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उनको दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कार्यशाला एवं पुरस्कार समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री कमल किशोर ने दिया । नगर पालिका का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर यह लगातार पांचवां पुरस्कार है।
विज्ञापन

गजरौला नगर पालिका का स्वच्छ सर्व की रिपोर्ट के आधार पर बेस्ट सिटी के लिए चयन किया गया था। यह सर्वे आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कराया था। बेस्ट सिटी के लिए चयन होने पर पालिका की अध्यक्ष अंशु नागपाल व ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित करने के लिए शनिवार को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में बुलाया गया। तालकटोरा स्टेडियम में कार्यशाला एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री कमल किशोर ने बेस्ट सिटी का अवार्ड दिया। उनको गांधी प्रतिमा दी गई। इस दौरान उनके पति पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल भी साथ थे। पालिका के ईओ डॉ.ब्रजेश कुमार को बेस्ट सिटी का अवार्ड के रूप में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज कुमार ने प्रमाण पत्र दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed