फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipal limits will be expanded

Amroha News: नगरपालिका की सीमा का होगा विस्तार, बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal limits will be expanded
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

जल्द ही नगरपालिका परिषद की सीमा का विस्तार किया जाएगा। इसको लेकर नगरपालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष का कहना था कि सीमा विस्तार होेने से पालिका की आय बढ़ेगी। इस दौरान पालिका की दुकानों का नवीनीकरण किए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। नगर के मुख्य फाटक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

सोमवार को पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद से अभी तक सीमा नहीं बढ़ाई गई है, जबकि पालिका को अपने संसाधन वहां लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पालिका को 46 लाख का अनुदान मिलता है, जबकि प्रतिमाह वेतन आदि पर 52 लाख खर्च होते हैं। दो सदस्यों की आपत्ति के बाद प्रस्ताव पास कर दिया गया। बैठक में रेहड़ी, ठेले वालों से सफाई के नाम पर सरचार्ज वसूल करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने नगर के दोनों बड़े फाटक के बीच बाजार का नाम अग्रसेन बाजार रखने व गेट के ऊपर अग्रसेन जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से उसको स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पालिका की दुकानों का नवीनीकरण किए जाने की अनुमति बोर्ड द्वारा प्रदान की गई। इस मौके पर ईओ अरूण यादव, अशोक अग्रवाल, नौशाद मंसूरी, दुलीचंद गिहार, मयंक गर्ग, प्रशांक त्यागी, राजीव दीक्षित, राजू बादशाह, नूतन रानी आदि मौजूद थी। संचालन उमेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed