फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipal councilor seriously injured in bike collision

Amroha News: बाइक की टक्कर से पालिका सभासद गंभीर रूप से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal councilor seriously injured in bike collision
मंडी धनौरा। सड़क पार कर घर जा रहे सभासद को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उनको नाजुक हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको अभी तक होश नहीं आया है। टक्कर लगने से नीचे गिरे बाइक सवार के भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड संख्या 12 से भाजपा सभासद किशनलाल सोमवार की रात घास मंडी के सामने सड़क पार कर अपने घर जा रहे थे। सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशनलाल सड़क पर दूर जाकर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उनको रेलवे रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उनको मेरठ ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। एक परिजन ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और अभी तक कोमा में है। वही दूसरी ओर बाइक सवार भी टक्कर लगने से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। नागरिकों ने घास मंडी चौराहा, शेरपुर चुंगी चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed