फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipal clerk retired due to irregularities in educational documents.

Amroha News: शैक्षिक कागजाें में गड़बडी पर पालिका लिपिक को दी सेवानिवृत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal clerk retired due to irregularities in educational documents.
गजरौला। शैक्षिक कागजातों में गड़बड़ी मिलने पर डीआईओएस की गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर निलंबित किए गए पालिका कर्मी अजय गोस्वामी को सेवानिवृत्त कर दिया गया।
विज्ञापन

पालिका के कर लिपिक अजय कुमार को सोमवार को पालिका सभागार में बुलाया गया। यहां उनको पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और ईओ ललित कुमार आर्य ने जबरन सेवानिवृत्त आदेश बता दिया। इस बाबत पालिकाध्यक्ष व ईओ ने बताया कि कर लिपिक के शैक्षिक कागजातों में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

अपने कागजातों में दर्शाया था कि वर्ष-1983 में उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। शैक्षिक कागजातों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच समिति गठित की। जांच समिति की जांच में पता चला कि उन्होंने 1983 में ही ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में परीक्षा दी जबकि कागजाें में 1983 में बनारस से हाईस्कूल की परीक्षा देने का उल्लेख सामने आया। जांंच समिति की रिपोर्ट पर पालिकाध्यक्ष व ईओ ने कर लिपिक को मार्च-26 में निलंबित कर दिया। अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला शासकीय अधिवक्ता से विधिक राय ली। जिला शासकीय अधिवक्ता की विधिक राय एवं कार्य के प्रति अक्षमता को देखते हुए कर लिपिक को जबरन सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed