फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Politician Mulayam Singh Yadav Passed Away Neta Ji Has a Special Relationship With Gajraula News in Hindi

Mulayam Singh Yadav Death: गजरौला से रहा है सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का खास रिश्ता, दौड़ी शोक की लहर

Mon, 10 Oct 2022 10:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Oct 2022 10:41 AM IST
सार

RIP Mulayam Singh Yadav: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
Politician Mulayam Singh Yadav Passed Away Neta Ji Has a Special Relationship With Gajraula News in Hindi
मुलायम सिंह यादव (फइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गजरौला से बड़ा खास रिश्ता रहा है। वह सबसे पहले दिसंबर में 1988 गजरौला में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे रमाशंकर कौशिक की बेटी अमिता कौशिक की शादी में शामिल होने आए। संभल लोक सभा से चुनाव लड़ते समय भी उनका गजरौला में लगातार आना जाना लगा रहा। रमाशंकर कौशिक का 29 नवंबर-8 को निधन हो जाने पर चार दिन बाद परिवार को सांत्वना देने। उनके निधन से औद्योगिक नगरी में भी खासा गम है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह जैसे ही मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिली, गजरौला में भी शोक की लहर दौड़ गई। कारण उनका गजरौला से बड़ा लगाव रहा था। अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी राहुल कौशिक के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे।
विज्ञापन


राहुल कौशिक और विपिन कौशिक का कहना है कि उनकी मुलायम सिंह यादव से नजदीकी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि रमाशंकर कौशिक ने चार दिसंबर-88 को अपनी बड़ी बेटी अमिता कौशिक की शादी की तो आशीर्वाद देने मुलायम सिंह यादव खुद आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह संभल लोक सभा सीट से जब भी चुनाव लड़े, दिल्ली जाते समय काफी देर तक रमाशंकर कौशिक के आवास पर बैठ कर मंत्रणा बनाते थे। 29 नवंबर-8 में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक का निधन हुआ। चार दिन बाद परिवार को सांत्वना देने मुलायम सिंह गजरौला में आए। उनके निधन से गजरौला औद्योगिक नगरी में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed