{"_id":"57094a3c4f1c1bb92bc81121","slug":"mukhyamantri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 14 को आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 14 को आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब 15 के बजाए 14 अप्रैल को ही अमरोहा आएंगे। कार्यक्रम में बदलाव के बाद प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि नौगावां सादात में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 15 अप्रैल को अमेरिका से आ रहे एक डेलीगेशन के कारण अब मुख्यमंत्री एक दिन पहले 14 अप्रैल को ही आएंगे।
वे नौगावां सादात में तहसील का शिलान्यास करने के साथ पंजेतनी गेट, हुसैनी चौक का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कई और मंत्रियों के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, मौलाना जावेद आब्दी के भाई के वलीमा का कार्यक्रम भी अब एक दिन पूर्व ही होगा।