फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mukhyamantri

अब 14 को आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Sun, 10 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब 15 के बजाए 14 अप्रैल को ही अमरोहा आएंगे। कार्यक्रम में बदलाव के बाद प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि नौगावां सादात में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 15 अप्रैल को अमेरिका से आ रहे एक डेलीगेशन के कारण अब मुख्यमंत्री एक दिन पहले 14 अप्रैल को ही आएंगे।
विज्ञापन


वे नौगावां सादात में तहसील का शिलान्यास करने के साथ पंजेतनी गेट, हुसैनी चौक का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कई और मंत्रियों के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, मौलाना जावेद आब्दी के भाई के वलीमा का कार्यक्रम भी अब एक दिन पूर्व ही होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed