फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP Danish Ali: Speaking foul language is not in our culture, we will face hatred with love

MP Danish Ali: गंदी भाषा बोलना हमारे संस्कार में नहीं, हम नफरत का सामना मोहब्बत से करेंगे, वह गोडसे के अनुयायी

Sun, 01 Oct 2023 07:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (हसनपुर) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (हसनपुर) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि हम गांधी की शिक्षा में विश्वास करते हैं जबकि वह गोडसे के अनुयायी हैं। उन्हें आरएसएस की शाखाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाठशाला में ऐसे संस्कार दिए गए हैं।

विज्ञापन
MP Danish Ali: Speaking foul language is not in our culture, we will face hatred with love
दानिश अली से मिलने पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि संसद में हुई घटना को भुलाकर नफरत का सामना मोहब्बत से किया जाएगा। निशिकांत दुबे जैसे बीजेपी सांसद मेरे खिलाफ झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। इसमें वह बुरी तरह विफल रहे हैं क्योंकि सत्य अटल होता है।

विज्ञापन


लोकतंत्र के मंदिर में गंदी भाषा बोलना हमारे संस्कार में नहीं हैं। उन्होंने लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर युवाओं से विरोध न करने की अपील की। कहा कि संसद में जो भी हुआ दुर्भाग्यपूर्ण था। सहनशीलता और धैर्य रखें।
विज्ञापन


नफरत का मुकाबला प्यार से करें। हम महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम आजाद के अनुयायी हैं। हम अहिंसा और सांवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। निशिकांत दुबे जैसे बीजेपी सांसद मेरे खिलाफ झूठी कहानी गढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बुरी तरह विफल रहे हैं। सत्य अलट होता है और लोकतंत्र के मंदिर में गंदी भाषा बोलना हमारे संस्कार नहीं हैं। हम गांधी की शिक्षा में विश्वास करते हैं जबकि वह गोडसे के अनुयायी हैं। उन्हें आरएसएस की शाखाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाठशाला में ऐसे संस्कार दिए गए हैं।

कहा कि उनके कार्यकाल में संसद में विकास और सहिष्णुता का सकारात्मक संदेश देने के मामले में अमरोहा की चर्चा हुई है। पिछले 4 वर्षों में अमरोहा संसदीय क्षेत्र में लगभग 250 करोड़ की लागत की विभिन्न योजनाओं से कार्य कराए गए हैं।


उन्होंने युवाओं और समर्थकों से कहा कि हमें संसद में हुई घटना को भुलाकर, नफरत का सामना मोहब्बत से करना है। रविवार को बसपा सांसद दानिश अली हसनपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई नौ किमी लंबी सड़क उद्घाटन करने पहुंचे।

यह सड़क 6 करोड़ 75 लाख 36 हजार की लागत से बनाई गई है। सड़क हसनपुर से गलसुआ मार्ग वाया हैबतपुर दाऊदपुर होते हुए ढक्का मोड़ को जोड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed