फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP Danish Ali laid the foundation stone of the road

सांसद दानिश अली ने किया सड़क का शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
MP Danish Ali laid the foundation stone of the road
अमरोहा के सांसद दानिश अली ने कहा है कि वह जनता की सुविधाओं के लिए काम कर रहे हैं। वह शुक्रवार की शाम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाली सड़क का शिलान्यास कर रहे थे। इस सड़क के निर्माण पर साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। 12 किलोमीटर लंबी सड़क बछरायूं से वसी मुस्तहकम तक बनेगी।
विज्ञापन

कस्बे में सड़क का शिलान्यास करते हुए सांसद ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सुविधाओं के लिए प्रयासरत है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पश्चिम उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सड़क उनके द्वारा ही बनवाई गई हैं। अभी तक 100 किलोमीटर सड़क बन चुकी है। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई लगभग चार मीटर होगी। मार्ग में पड़ने वाले गांवों में इंटरलॉकिंग टाईल्स व सीसी का प्रावधान है। यातायात के सुगम आवागमन, सुरक्षा एवं जानकारी के दृष्टिगत मार्ग पर सूचना बोर्ड, आबादी बोर्ड, चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इस सड़क के बनने से ग्राम इन्द्रपुर, तोमड़ा, ततारपुर गर्वी, ढयोटी, वसी मुस्तहकम एवं शेरपुर की हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर अली रफी, राहत हसन, आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed