फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP Danish Ali changed sides during elections, may be Congress candidate from Amroha amid the turmoil

MP Danish Ali: ऐन चुनाव के वक्त दानिश ने बदला पाला, घमासान के बीच अमरोहा से कांग्रेस के हो सकते हैं प्रत्याशी

Thu, 21 Mar 2024 10:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:30 AM IST
सार

अमरोहा सांसद दानिश अली ने चुनाव ने पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। चर्चा है वह कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे। 2019 में भी लोकसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने जनता दल (एस) छोड़कर बसपा में एंट्री ली थी। इसके बाद चुनाव जीता था। 

विज्ञापन
MP Danish Ali changed sides during elections, may be Congress candidate from Amroha amid the turmoil
बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सांसद दानिश अली - फोटो : संवाद

विस्तार

बसपा से निलंबन के बाद सांसद दानिश अली ने हाथी की सवारी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। यह पहला मौका नहीं है, जब दानिश ने चुनाव से पहले पार्टी बदली हो।  2019 में भी लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही उन्होंने जनता दल (एस) छोड़कर बसपा में एंट्री ली थी। इस चुनाव में उन्होंने गठबंधन से बसपा प्रत्याशी के तौर पर भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की।

विज्ञापन


हालांकि अभी यहां से कांग्रेस के टिकट को लेकर उनके लिए घोषणा नहीं हुई है।  मूल रूप से हापुड़ के निवासी दानिश अली ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पढ़ाई की। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर जनता दल (एस) के साथ शुरू किया। 2019 में दानिश अली जनता दल (एस) को छोड़कर बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


जिसके बाद वह अमरोहा से टिकट लेने में कामयाब रहे। इस चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ तो यह सीट बसपा के खाते में आई। जिसका फायदा दानिश अली को पहुंचा। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के कंवर सिंह तंवर को हराया था। इसके बाद उनका कद बसपा में काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, 2024 लोकसभा चुनाव की आहट के पहले ही उनका कांग्रेस के प्रति प्रेम बढ़ने लगा। राहुल गांधी से नजदीकियां बढ़ने पर उनके कांग्रेस में आने के कयास लगाए जाने लगे। इस बीच दिसंबर 2023 में बसपा हाईकमान ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। जिसके बाद वह कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।


अमरोहा में यात्रा के दौरान वह राहुल गांधी की कार में साथ खड़े दिखे। जिसके बाद उनके यहां से प्रत्याशी बनने की चर्चाओं को बल मिलने लगा। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीति फिर से गरमा गई है। दानिश अली का कहना है कि राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर वह कांग्रेस से जुड़े। अब सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।

जिसके बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में तो पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed