{"_id":"64bc379dde0bd232ae0c6489","slug":"mp-condemned-the-incident-jpnagar-news-c-15-1-mbd1008-204894-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक : दानिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक : दानिश
Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। मणिपुर की घटना को बेहद शर्मनाक करने वाली बताते हुए अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद दानिश अली ने कहा है कि जब रोम जल रहा था तो वहां का शासक नीरो बंसी बजा रहा था। आज देश में भी ऐसी स्थिति पैदा हो गई है। मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री अमेरिका, फ्रांस व मलेशिया आदि में घूम रहे हैं।
उन्होंने मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री से संसद के भीतर बयान देने की मांग की। उनका कहना था कि बाहर लगातार बोलने वाले पीएम संसद के भीतर क्यों नहीं बोलते हैं।
नगर पालिका कार्यालय में मीडिया के लोगों से वार्ता करते हुए सांसद ने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी से वहां मानवता शर्मसार हो गई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर बीते तीन माह से अधिक समय से जल रहा है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दिन भी वहां जाने की कोशिश नहीं की। जबकि मणिपुर की घटना के समय पीएम व गृहमंत्री अमित शाह कनार्टक की सड़कों पर घूम कर वोटों की भीख मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ कुछ नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनैतिक फायदे के लिए भाजपा ने समाज में नफरत पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि राम रहीम को लगातार पैरोल, आशाराम बापू को लाभ पहुंचाने व बिल्किस बानो के हत्यारों को छोड़ने पर उनका स्वागत करने की घटनाओं से भाजपा की मानसिकता का पता लगता है।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का भी दौरा किया। सांसद ने तटबंध के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए विभागीय मंत्री से मांग की। संवाद
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर मंडी धनौरा के पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, जितेश कुमार, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।