फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   motor traffice rules

पहले काटा चालान फिर खुद भरा जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
motor traffice rules
जोया (अमरोहा)। जोया चौराहे पर गुरुवार को दोपहर दरोगा ने सीट बेल्ट नहीं बांधने का हवाला देकर भाजपा नेता का चालान का काट दिया। जिस पर भाजपा ने एतराज जताया। दोनों में नोकझोंक हुई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नेता सीट बेल्ट बंधा मिला तो दरोगा ने अपनी गलती मान ली। बाद में खुद जुर्माना भरा। इसके बाद उसका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

हुआ यूं कि भाजपा नेता गुरुवार दोपहर अमरोहा जा रहे थे। इस बीच किसी कार्य के लिए जोया चौकी के पास अपनी कार रोक दी थी। तभी दरोगा ने उनका ई चालान का दिया। कुछ ही देर में भाजपा नेता के मोबाइल पर सीट बेल्ट न बंधने पर चालान का मैसेज पहुंच गया। जिस पर वह कार से उतरकर चौकी पर पहुंचे और सीट बेल्ट बंधने के बावजूद चालान पर नाराजगी जताई। जिसे लेकर भाजपा नेता और दरोगा में बहस हो गई। इसके बाद दरोगा बैकफुट पर आ गया। अपनी गलती स्वीकार कर ली। चालान की रकम खुद जमा करने की बात कहकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed