फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother's worship will begin today with the installation of the Kalash.

Amroha News: कलश स्थापना संग आज से होगी माता की आराधना

Sun, 21 Sep 2025 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother's worship will begin today with the installation of the Kalash.
अमरोहा के बड़ा बाजार में शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर खरीदारी करतीं महिलाए। संवाद
अमरोहा। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना होगी जिसके बाद पूजन का दौर शुरू होगा। पिछले दिनों से इसके लिए तैयारियां चल रही थीं। शहर के अलावा जिलेभर के मंदिरों व माता के दरबारों को विशेष रूप से सजाया गया है। उधर, नवरात्र को लेकर बाजार भी तैयार है। रविवार को बाजार में दिनभर रौनक रही। लोगों ने खूब खरीदारी की। पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही जगह-जगह माता के जागरणों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के साथ ही सोमवार से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है। माता की आराधान के लिए एक दिन पहले रविवार को ही मंदिर सज गए है। शहर रके श्रीवासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगानाथ मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर समेत कई मंदिरों में सजावट की गई है जहां सोमवार से मां की आराधना शुरू हो जाएगी जिसके बाद नौ दिन तक श्रद्धालु मां की आराधना करेंगे। रविवार को मंदिरों में साफ-सफाई की गई। नवरात्र से पहले बाजारों में भी खूब रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

पितृ पक्ष में सूने बाजारों में लौटी रौनक
पितृ पक्ष के दौरान बाजार सूने दिखाई दे रहे थे लेकिन नवरात्र आते ही बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। व्रत के दौरान खाने पीने वाली सामग्री कुट्टू के आटे, मखाने, मूंगफली आदि की खरीद के लिए भी दुकानों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने माता के शृंगार व पूजन सामग्री की भी खरीदारी की। पोशाक विक्रेता आकाश ने बताया कि इस बार मां के लिए गुलाबी व हरे रंग का लहंगा के साथ मैचिंग की चूड़ियां महिलाओं को खूब भा रही है। विक्रेताओं ने माता की तरह-तरह की मूर्तियां अपनी दुकानों पर सजा रखीं है। इनमें पीतल की मूर्तियां भी शामिल हैं। माता को समर्पित करने के लिए पूजा सामग्री, जावित्री, जायफल, नारियल, धूपबत्ती, हवन सामग्री सहित अन्य सामान भी बाजार में उपलब्ध है। भक्तों ने बाजार से सामान की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बदलाव : आज से लागू होंगी जीएसटी की नई दरें
अमरोहा। आज पहले नवरात्र से बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जीएसटी की नई दरें आम आदमी को कुछ हद तक राहत देंगी। नई दरें लागू होने से रोजमर्रा की कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। इसके साथ ही ऑटाेमोबाइल सेक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर इसका असर दिखाई देगा। बाइक समेत कारों व अन्य वाहनों की बुकिंग से व्यापारियों में उत्साह है।

15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री ने जीएसटी में बदलाव की घोषणा की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही जीएसटी के चार के बजाय पांच व 18 फीसदी के दो स्लैब ही रखे जाने की घोषणा की गई थी। इससे व्यापारियों ने खासी राहत महसूस की साथ ही आम जन को भी इसका फायदा मिलेगा। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें पनीर, घी, मक्खन, दूध आदि भी सस्ता हो जाएगा। इसके साथ ही बाइक, कार व एसी भी सस्ते होंगे। त्योहारी सीजन में बाइक व कार खरीदने का मन बना रहे लोगों ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी। जीएसटी की दरों में बदलाव से लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed