फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother's death after giving birth to child, uproar of family

बच्चे को जन्म देने के बाद जच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mother's death after giving birth to child, uproar of family
निजी अस्पताल मेंबेटे को जन्म देने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। डिलिवरी ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन मेरठ ले गए थे। जहां पर उसकी सांस थम गईं। जिसके बाद परिजन शव को लेकर निजी अस्पताल सामने पहुंचे। यहां परिजनोंने चिकित्सकों को जच्चा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर निवासी राकेश की पत्नी कमलेश को सोमवार को प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने नगरके अतरपुरा मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद जच्चा की हालत बिगड़ गई। हालत काबू से बाहर होते देख चिकित्सकों के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद जच्चा को निजी अस्पताल संचालक ने रेफर कर दिया। जिसे परिजन मेरठ ले गए। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। वह शव को लेकर आए। शव को अस्पताल सामने रख हंगामा कर दिया। उसके परिजनों ने मौत के लिए चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसी तरह उनको समझा कर शांत किया गया। पुलिस कार्रवाई बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने जानकारी से इनकार किया है। बोले इस बारे में न तो किसी ने तहरीर दी और न ही कोई शिकायत मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed