फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother hanged herself in front of her five year old son

नहीं पसीजा मां का दिल: पांच साल के बेटे के सामने फंदे पर लटक दे दी जान, बिलखता रहा मासूम

Mon, 24 Apr 2023 08:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Apr 2023 08:40 AM IST
सार

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि महिला का पति जेल में बंद है। जबकि ये चर्चा है कि महिला का गांव में ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Mother hanged herself in front of her five year old son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पांच साल के बेटे के सामने ही फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा बिलखता रहा लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। महिला का पति जेल में बंद है जबकि गांव में महिला के प्रेम प्रसंग की चर्चा है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव में रहने वाले मजदूर पर अपने ही चाचा की हत्या करने का आरोप है। जिसके चलते वह पिछले कई सालों से जेल में बंद है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। पैरवी नहीं होने के कारण मजदूर को जमानत नहीं मिल सकी। उसकी पत्नी जैसे-तैसे दोनों बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। किसी बात से आहत होकर महिला रविवार को अपने पांच साल के बेटे को साथ लेकर गांव के ही रहने वाले राजवीर के खेत में पहुंची और यहां बेटे के सामने ही जामुन के पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। मां की लाश के पास बैठा हुआ बेटा बिलखता रहा। जंगल में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। महिला का शव फंदे पर लटकता हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि महिला का पति जेल में बंद है। जबकि ये चर्चा है कि महिला का गांव में ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी पड़ताल की जा रही है। मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed