{"_id":"6aee43ecc3c7b15ea1082f12","slug":"mother-ganga-has-spread-out-her-mantle-to-welcome-the-devotees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-177329-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: श्रद्धालुओं के स्वागत के मां गंगा ने फैलाया आंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: श्रद्धालुओं के स्वागत के मां गंगा ने फैलाया आंचल
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मां गंगा ने अपना आंचल फैला दिया है। जहां पिछले साल मेले में श्रद्धालुओं को शिविर लगाने के लिए रेत नहीं मिला था। इस बार घाट पर रेत ही रेत नजर आ रही है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मेले का आनंद लेने के लिए इस बार भरपूर रेत मिलेेगा। साथ ही स्नान के लिए बराबर में ही गंगा की जलधारा बह रही है।
कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा तिगरी गंगा मेला इस बार पिछले कई सालों से लगे मेले से अलग होगा। जहां पिछले साल मेले में श्रद्धालुओं को शिविर लगाने के लिए रेत नहीं मिला था। वहीं इस बार सैकड़ों बीघे में दूर-दूर तक रेत ही रेत दिखाई दे रहा है। कांकाठेर के रकबे में जहां पिछले मेले के दौरान गंगा बह रही थी, इस बार वहां पर रेत है। गंगा की धारा किनारे से करीब 500 मीटर दूर बह रही है। इस रेत में श्रद्धालुओं के हजारों शिविर लग सकते हैं। खास बात यह है कि रेता के निकट ही गंगा की धारा है। इसके किनारे अधिक ऊंचे नहीं होने के कारण स्नान करने में आसानी रहेगी।
भाकियू टिकैत गुट के सुरेंद्र सिंह, जयकीरत सिंह समेत कई किसान मेले में शिविर लगाने के लिए भूमि देखने आए तो दूर तक रेत ही रेत देख खुश हो गए। दोनों का कहना है कि रेत में शिविर लगाना श्रद्धालुओं की प्राथमिकता होती हैै। इस बार गंगा ने कांकाठेर केे रकबे में किनारे पर सैकड़ों बीघे में रेत छोड़ा हैै। जिस पर शिविर लगाने के लिए उन्होंने भूमि का चयन कर लिया हैै। एसडीएम शैलेष दुबे का कहना है कि इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त रेत मिलेेगा।