फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mother daughter body found in water tank kept on roof of toilet In Gajraula

Amroha News: शौचालय की छत पर मिला मां-बेटी का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Thu, 27 Apr 2023 03:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 03:31 PM IST
सार

गजरौला के शकूराबाद गांव में एक बच्चे को शौचालय की छत पर चढ़ाया गया। बच्चे ने देखा टैंक का ढक्कन खुला हुआ है। उसमें मां-बेटी के शव पड़े हैं।

विज्ञापन
mother daughter body found in water tank kept on roof of toilet In Gajraula
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला के शकूराबाद गांव निवासी आस मोहम्मद की पत्नी आसिया उर्फ आलिया (35) और बेटी इनाया (3) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों का शव पानी के टैंक में मिला। टैंक शौचालय की छत पर रखा हुआ है। आस मोहम्मद दिल्ली में बढ़ई का काम करता है। पहली पत्नी सरवरी के जिंदा होने के बावजूद उसने 12 साल पूर्व आसिया से प्रेम विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी से एक बेटी और दो बेटे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी यासीन सैफी के पांच बेटों में सबसे बड़ा आस मोहम्मद दिल्ली में बढ़ई का काम करता है। ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली में काम करते समय उसकी मुलाकात एक फैक्टरी में काम करने वाली आसिया उर्फ आलिया से हुई थी। 12 साल पूर्व आस मोहम्मद ने उसके साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन साल की बेटी इनाया है। ईद पर घर आया आस मोहम्मद मंगलवार को दिल्ली चला गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे आसिया ने घर में झाड़ू लगाई और इसके बाद अपने ससुर यासीन को चाय बनाकर दी। वह चाय पीकर गजरौला गमी में शरीक होने चले गए। जबकि सास मुनीजा आस मोहम्मद के दूसरे घर में चली गई। इस बीच किसी ने टैंक से टंकी खोल कर पानी भरना चाहा, लेकिन पानी नहीं आया। समरसिवल चालू किया तो ऊपर पानी नहीं पहुंचा। तब एक बच्चे को शौचालय की छत पर चढ़ाया गया। बच्चे ने देखा टैंक का ढक्कन खुला हुआ है। उसमें मां-बेटी के शव पड़े हैं। घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दोनों के शव बाहर निकाले गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आस मोहम्मद पुलिस की हिरासत में है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मां-बेटी के शव टैंक में मिलने की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। वह खुद मौके पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed