फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother and son cheated gold jewelery worth Rs 20 thousand from jeweler

Amroha News: मां-बेटे ने सराफ से 20 हजार रुपये के सोने के आभूषण ठगे

Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mother and son cheated gold jewelery worth Rs 20 thousand from jeweler
मंडी धनौरा। मां-बेटे ने सराफ की दुकान से करीब 20 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण ठग लिए। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ठगी की जानकारी होने पर सराफ की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी अतुल कुमार की ग्राम आजमपुर में सराफ की दुकान है। एक महिला व युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सराफ से सोने का टीका दिखाने के लिए कहा। दुकानदार द्वारा दिखाए टीके में से एक टीका युवक ने पसंद कर लिया। युवक ने साथ आई महिला को अपनी मां बताते हुए दुकान पर बैठा दिया। वह टीके को घर पर दिखाने की बात कह कर दुकान से चला गया। इस दौरान कुछ अन्य ग्राहक अतुल की दुकान पर आ गए। दुकान पर भीड़ लगने पर यहां बैठी महिला मौके का लाभ उठाकर फरार हो गई। महिला के गायब होने पर दुकानदार को ठगी का अहसास हो गया। ठगी की घटना उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सराफ का कहना है कि टीके की कीमत करीब बीस हजार रुपये है। सराफ ने कार्रवाई के लिए शेरपुर चौकी पर तहरीर दी है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed