{"_id":"6922214cc26a8ce03309fafe","slug":"mother-and-son-beaten-for-refusing-to-throw-garbage-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-152030-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कूड़ा डालने से मना करने पर मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कूड़ा डालने से मना करने पर मां-बेटे को पीटा
Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। करनपुर गांव में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को गांव निवासी बाबू की बेटी फिजा रहीसुल के घर के सामने कूड़ा फेंक रही थी। रहीसुल ने मना किया तो फिजा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद फिजा, अरबाज, बब्लू और सैफ अली ने रहीसुल के घर में घुसकर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में रहीसुल और उसकी मां हदीसा गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जोया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रहीसुल के भाई हसनैन की तहरीर पर पुलिस ने फिजा, अरबाज, बब्लू और सैफ अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -