Video: मां-बेटी ने लगाई गंगा में छलांग, मसीहा बनकर पहुंचे गोताखोरों ने बचाई जान; पुलिस बोली- हमें जानकारी नहीं
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्रजघाट गंगा में डूब रहीं मां-बेटी को गोताखोर बामुश्किल बचा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां-बेटी ने जान देने के लिए यूपी के गजरौला स्थित ब्रजघाट गंगा में छलांग लगा दी। यह घटना सप्ताह भर पुरानी बताई जा रही है। अब इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी ने पारिवारिक कलह के चलते जान देने का प्रयास किया था। हालांकि, बाद में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसे बचा लिया गया था। स्थानीय पुलिस इसकी जानकारी होने से इनकार कर रही है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्रजघाट गंगा में डूब रहीं मां-बेटी को गोताखोर बामुश्किल बचा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर गोताखोर बाहर लाए। अधिक पानी शरीर में पहुंचने के चलते उनकी हालत बिगड़ गई थी। काफी देर बाद उनकी हालत सामान्य हुई।
सूचना पाकर हापुड़ जिले की ब्रजघाट चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने स्थानीय गोताखारों के सहारे दोनों को बचाया। वीडियो में दिख रहा है कि मां-बेटियां को बाहर निकाला जा रहा है और पुलिस उनसे वार्ता कर रही है।
बताया जा रहा है कि मां-बेटी बाहर की रहने वाली थीं। उन्होंने पारिवारिक कलह के चलते जान देने के लिए गंगा में छलांग लगाई। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस मामले में की जानकारी होने से इनकार कर रही है। उधर, सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।