{"_id":"62e448efb0857e67a93d1091","slug":"more-vigilance-needed-to-stop-child-marriage-dm-jpnagar-news-mbd436224827","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह रोकने के लिए अधिक सतर्कता की जरूरत: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह रोकने के लिए अधिक सतर्कता की जरूरत: डीएम
विज्ञापन
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए अधिक सतर्कता की जरूरत है। अधिक से अधिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अभियान चलाकर अभिभावकों और बच्चियों को जागरूक किया जाए कि वह उचित शिक्षा प्राप्त कर सकें।
वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में भ्रमण कर जर्जर अवस्था में चल रहे स्कूल भवनों को ध्वस्त कराया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने बाल कल्याण समिति के अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड में लंबित वादों का निस्तारण समय रहते पूरा करने के आदेश संबंधित को दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, महिला उत्पीड़न को लेकर कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनकी समस्या को जानकर त्वरित समाधान किया जाए।
बाल विवाह रोकने के लिए अधिक सतर्कता की जरूरत है और अधिक से अधिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अभियान चलाकर अभिभावकों और बच्चियों को जागरूक किया जाए कि वह उचित शिक्षा प्राप्त कर सकें। एडीजे प्रथम अहमद उल्ला खान ने कहा कि बाल संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, किशोर न्याय बोर्ड, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न से संबंधित जो विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उसको हमारे द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दौरान संरक्षण अधिकारी सुरभि यादव, उपनिदेशक, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चंद्र गुप्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।