फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than one lakh children are deprived of going to school due to the arbitrary decision of the government: Sanjay

सरकार के तुगलकी फैसले से एक लाख से ज्यादा बच्चे स्कूल जाने से वंचित : संजय

Fri, 18 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh children are deprived of going to school due to the arbitrary decision of the government: Sanjay
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

50 से कम कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों को विलय करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च निकालकर नाराजगी जताई। पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। यहीं वजह है कि सरकार ने 27 हजार सरकारी स्कूल बंद कर 27,308 शराब की दुकान खोलने के फैसले लिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्सा में कार्यकर्ता और ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में इकट्ठा हुए। प्रदर्शन कर हुमायूंपुर प्राथमिक विद्यालय तक बच्चों और अभिभावकों के साथ पैदल मार्च किया। संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों का स्कूल एक किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। बच्चों को स्कूल में सभी मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार न केवल बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ा रही है, बल्कि बच्चों का स्कूल दूर करके उन्हें अनपढ़ बनाने का काम कर रही है। कहा कि एसी कमरों में बैठे आईएएस, नेता और जजों के बच्चे इतनी दूर पैदल स्कूल चलकर जाएंगे, ऐसा प्रतीत नहीं होता है। आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में स्कूल बचाओ आंदोलन शुरू किया है। हमें मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए के नारे के साथ यह आंदोलन तब तक चलाएंगे, जब तक प्रदेश में हर बच्चे को शिक्षक, स्कूल और शिक्षा का अधिकार नहीं मिल जाता। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। सड़क पर अभिभावकों व शिक्षकों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान इंजी. मो. हैदर, कुशल चौधरी, अमर सिंह खागी, कविता कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed