फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than four thousand children left NIPUR exam

Amroha News: चार हजार से अधिक बच्चों ने छोड़ी निपुण परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
More than four thousand children left NIPUR exam
अमरोहा। निपुण भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को दूसरे दिन कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की निपुण परीक्षा का आयोजन हुआ। कुल पंजीकृत 56,158 में से 4,188 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई।
विज्ञापन

बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों को परखने के लिए निपुण भारत अभियान के तहत शनिवार को परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए न्याय पंचायत स्तर पर तैनात अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए थे। बच्चों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बच्चों को पिछले एक माह से अभ्यास कराया जा रहा था। बच्चों ने ब्लैक पैन से ओएमआर शीट के गोले भरे। कक्षा चार व पांच में हिंदी, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण विज्ञान तथा कक्षा छह से आठ तक हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षकों ने ओएमआर शीट को परख एप पर स्कैन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से 15 मिनट पहले बच्चों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया था। परीक्षा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया था। शनिवार को दूसरे दिन 93 फीसदी बच्चे परीक्षा में बैठे। कुल पंजीकृत 56,158 में से 4188 बच्चों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. मोनिका समेत कई अधिकारी परीक्षा की लगातार निगरानी करते रहे और स्कूलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed