फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than 29 thousand people got second dose

29 हजार से अधिक ने कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
More than 29 thousand people got second dose
मंडी धनौरा। विकास खंड के 29 हजार से अधिक लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने नहीं आए। इतनी बड़ी तादाद में लोगों के कोरोनारोधी की दूसरी वैक्सीन नहीं लगवाने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी तक 86336 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लगी है। निर्धारित समयावधि के बाद 56680 लोगों ने अपनी दूसरी डोज भी लगवा ली। हालांकि 29476 लोग अभी तक कोरोना से बचाव की दूसरी डोज नहीं लगवाए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमोल सिंह का कहना है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ साथ उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सेकेंड डोज के बाद ही शरीर में बनती हैं एंटीबाडी
मंडी धनौरा। स्वास्थ्य विभाग की परेशानी का एक कारण और भी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमोल सिंह का कहना है कि कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद ही व्यक्ति के शरीर में एंटीबाडी बनती हैं। करीब 30 हजार लोगों द्वारा कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाने से उनमें संक्रमण का खतरा बहुत अधिक है। ऐसी स्थिति में यदि उन लोगों को संक्रमण हुआ तो वे अन्य लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। चिकित्साधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज तत्काल लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed