{"_id":"665510c6518cf32a0e000224","slug":"more-than-100-blows-in-four-days-in-extreme-heat-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119343-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भीषण गर्मी में जवाब दे रहे ट्रांसफार्मर, चार दिनों में 100 से अधिक फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भीषण गर्मी में जवाब दे रहे ट्रांसफार्मर, चार दिनों में 100 से अधिक फुंके
विज्ञापन
अमरोहा। बेतहाशा गर्मी के चलते बिजली का उपयोग बढ़ा है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जवाब देने लगे हैं। गांव देहात ही नहीं शहर में भी जगह-जगह ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर फुंक रहे हैं। जिसके चलते लोगों को अघोषित कटाैती का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय आंकड़ाें की बात करें तो पिछले चार दिनों में 100 से अधिक ट्रांसफार्मर गर्मी में फुंक चुके हैं। गजरौला और जोया स्थित वर्कशाप में हर रोज 25 से अधिक खराब ट्रांसफार्मर पहुंच रहे हैं।
गर्मी से जहां जनता बेहाल है, वहीं बिजली विभाग को भी भारी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के आगे विभाग के दावे और तैयारियां धरी रह गई हैं। लोड बढ़ने के चलते घंटों-घंटों अघोषित कटौती हो रही है। वहीं, ट्रांसफार्मर भी धड़ाधड़ फुंक रहे हैं। अमरोहा नगर, गजरौला, हसनपुर, जोया, मंडी धनौरा समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला जारी है। पिछले चार दिनों की बात करें तो गजरौला और जोया में 100 से अधिक फुंके ट्रांसफार्मर पहुंच चुके हैं। वर्कशाप के कर्मचारियों को भी देर रात तक ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का काम करना पड़ रहा है।
-- -- -
हर रोज पहुंच रहे 25 खराब ट्रांसफार्मर
गजरौला। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली विभाग की वर्कशाप है। यहां ग्रामीण क्षेत्र से फुंके ट्रांसफार्मर सही होने आते हैं। मई माह में जब से गर्मी में इजाफा हुआ तब से ही ट्रांसफार्मर खराब हालत में पहुंच रहे हैं। शुरुआती दिनों में 10 से 15 खराब ट्रांसफार्मर पहुंच रहे थे। लेकिन, पिछले चार दिनों में यह आंकड़ा प्रतिदिन 25 पहुंच गया है। भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान के चलते ट्रांसफार्मर अधिक फुंक रहे हैं। वर्कशाप के जेई ऋषि कुमार का कहना है कि पिछले चार दिनों में करीब 100 फुंके ट्रांसफार्मर यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
250 और 400 केवीए के ट्रांसफार्मर भी नहीं झेल पा रहे लोड
जोया। जोया में वर्कशाप स्थित है। यहां शहरी क्षेत्र से फुंकने वाले ट्रांसफार्मर सही होने पहुंचते हैं। गर्मी का आलम यह है कि पिछले 15 दिनों में 20 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों में 6 चार सौ केवीए, एक 630 केवीए, दो 250 केवीए के शामिल हैं। जबकि, पच्चीस और सौ केवीए के ट्रांसफार्मर भी बड़ी संख्या में खराब हालत में पहुंच रहे हैं।
-- -- -- -
भारी गर्मी पड़ने से लोड भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में फाल्ट होने के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जहां-जहां ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, वहां समय पर इसे बदलवाया जा रहा है। वर्कशाप में पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। वहीं, खराब ट्रांसफार्मरों को भी तत्काल प्रभाव से सही कराया जा रहा है। जनता को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता