फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More and more farmers are associated with the Prime Minister's Fasal Bima Yojana: DM

अधिक से अधिक किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
More and more farmers are associated with the Prime Minister's Fasal Bima Yojana: DM
डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ने का आवाहन किया। इस योजना से जुड़े चार किसानों को 161917 रुपये मुआवजे के रूप में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर से कृषि विभाग संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि यह प्रचार वाहन जनपद में 15 दिन रहकर विकासखंड वार किसानों के बीच अधिसूचित फसलों, बीमित राशि, देय प्रीमियम, आवश्यक अभिलेख, दावा भुगतान के बारे में जानकारी देगा और लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों को इस योजना में जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। किसान किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। जिलाधिकारी द्वारा खरीफ वर्ष 2021 में किसानों को हुई क्षति के लाभ के लिए 04 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सतवीर सिंह 63260 रुपये, मंगू सिंह को 34136 रुपये, जयवीर को 31000 रुपये, अमरीक को 33521 रुपये का मुआवजा दिया गया है। पिछले खरीफ में कुल 69 किसानों को 521225 रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने वाली कंपनी इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड है। जिसमें धान के लिए 78 बीघा का प्रीमियम मक्का के लिए, 38 बीघा बाजरा, 27 प्रति बीघा उड़द 63 बीघा प्रीमियम दिया जाएगा। यदि किसी भी कृषक को शिकायत या जानकारी करना है तो इसके लिए बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर 18201035490 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिला अधिकारी भगवान शरण, उपनिदेशक कृषि ओमेंद्र पाल, अपर उप जिला अधिकारी राजीव राज, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, इफ्को टोकियो को जिला प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed