फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Moradabad woman accuses private hospital of negligence in operation

Amroha News: मुरादाबाद की महिला ने लगाया निजी अस्पताल पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 12 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Moradabad woman accuses private hospital of negligence in operation
मुरादाबाद की महिला ने गजरौला के निजी अस्पताल के स्टाफ पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि ऑपरेशन सही नहीं होने के कारण उसे परेशानी हो रही है। महिला ने गजरौला थाने पहुंच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुरादाबाद के विकास नगर मोहल्ला निवासी एक महिला की तबियत खराब रहती है। गजरौला में निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा है। तीन महीने पूर्व उसे प्रसव पीड़ा हुई। जिसके चलते वह गजरौला के अतरपुरा मोहल्ले में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई। यहां उसका ऑपरेशन कराया गया। जिससे उसने बेटे को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान स्टाफ ने लापरवाही बरती। उसका ऑपरेशन सही नहीं हुआ। कहीं कमी छोड़ दी गई। जिससे उसके पेट में पीड़ा रहने लगी है। पीड़ा से वह बेहद परेशान रहती है। शनिवार को वह थाना गजरौला पहुंची और अस्पताल के स्टाफ खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा होने की बात कहते हुए सीएमओ से शिकायत करने को कहा। जिस पर पीड़ित महिला व उसकी मां अमरोहा चली गईं। थाना पुलिस का कहना है कि महिला आई थी। उसे सीएमओ से शिकायत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed