फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Moon visible, Eid today, Namaz will be held at Eidgah at 7:30

दिखा चांद, ईद आज, 7:30 बजे ईदगाह पर होगी नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Moon visible, Eid today, Namaz will be held at Eidgah at 7:30
अमरोहा। बुधवार की शाम ईद के चांद का दीदार हो गया। जिले में बृहस्पतिवार (आज) ईद मनाई जाएगी। आसमान में चांद दिखा तो लोगों ने ईद की खुशी में आतिशबाजी की। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह में 7:30 बजे नमाज होगी। इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी।
विज्ञापन

ईद को लेकर कई दिनों से बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ का माहौल है। वहीं बुधवार शाम ईद का चांद देखने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। देर रात चांद का दीदार हुआ। इसके बाद दूसरे शहरों में चांद दिखने की खबर मिलने लगी। तमाम जगहों पर चांद देखा गया, तो देर मस्जिदों से इमामों ने मंगलवार को ईद मनाने का एलान किया। ईद की घोषणा होते ही घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गईं। देर रात तक बाजार भी गुलजार रहे। देर रात तक कपड़ों आदि की दुकानें खुली रहीं। बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं, पुरुष और बच्चों ने कपड़े, जूते आदि सामान खरीदे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के नायाब मोहतमिम मुफ्ती हमजा अब्बासी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी। ईदगाह के बाहर सड़कों पर लोग नमाज न पढे़, इसलिए यह फैसला लिया गया है। ईदगाह पर नमाज से छूटने वाले लोग आधा घंटे बाद जामा मस्जिद में नमाज अदा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
मस्जिदों में नमाज का समय
ईदगाह अमरोहा----सुबह------7:30 बजे

जामा मस्जिद अमरोहा--------8:00 बजे

शिया जामा मस्जिद अमरोहा--8:30 बजे

ईदगाह नई बस्ती नौगांवा-----8:00 बजे

ईदगाह पुरानी बस्ती नौगांवा--8:30 बजे

शिया जामा मस्जिद नौगांवा--8:00 बजे

जोया में बड़ी ईदगाह--------7:45 बजे

जोया में छोटी ईदगाह-------8:00 बजे

जोया जामा मस्जिद---------8:15 बजे

आदमपुर जामा मस्जिद----8:30 बजे

ढबारसी जामा मस्जिद-----7:30 बजे

रहरा जामा मस्जिद--------8:30 बजे

पौरारा जामा मस्जिद-------8:00 बजे

दोरारा जामा मस्जिद-------7:30 बजे

बुराबली जामा मस्जिद-----8:00 बजे

कुआखेड़ा ईदगाह--------7.45 बजे

चुचेला कलां ईदगाह------7.30 बजे

मंडी धनौरा जामा मस्जिद ---8.30 बजे
गजरौला की चौपला स्थित जामा मस्जिद---8:00 बजे
गजरौला की बस्ती स्थित चौहानों वाली मस्जिद---7:45 बजे
हसनपुर में ईदगाह पर नमाज 7:30 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed