फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   moodhakheda, amroha

मूंढ़ाखेड़ा में तनाव, आज जुटेंगे साधु-संत

Wed, 01 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 01 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
moodhakheda, amroha
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
 नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढ़ाखेड़ा में दो संप्रदायों के बीच लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गांव में संतों के जुटने की आशंका है। इससे पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढ़ाखेड़ा में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर गत वर्ष से दो समुदायों में विवाद चला आ रहा है। पिछले वर्ष पुलिस-प्रशासन ने किसी तरह इस विवाद का पटाक्षेप कर दिया था, लेकिन एक पक्ष द्वारा धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दोनों पक्ष आने सामने आ गए थे और आला अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन


चूंकि दो दिन बाद गांव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होना है और तनाव भी बना है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के पहले से ही हाथ पांव फूले हुए थे। अब विवाद को लेकर गांव में साधु संतों के जुटने से खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूना अखाड़े के सेवक मोहित शास्त्री ने बताया कि जूना अखाड़ा हरिद्वार के महंत ब्रहमगिरी महाराज, अखिल भारतीय साधू परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं डासना स्थित काली मंदिर के महंत नरसिंहानन्द सरस्वती बुधवार यानी आज मूढ़ाखेड़ा गांव पहुंचेंगे। उनके साथ तमाम साधु संत भी रहेंगे। बृहस्पतिवार को जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद गिरी महाराज के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed