फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Monitoring will be done through CCTV cameras

Amroha News: सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, बनाया गया कंट्रोल रूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Monitoring will be done through CCTV cameras
अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मतगणना को शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं व्यवस्थितपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को एसपी ने मतगणना स्थल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। कहा कि मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। पूरे मतगणना परिसर और मंडी की सीसीटीवी से निगरानी होगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के जरिए मतगणना सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लेंगे।
विज्ञापन

जनपद पुलिस सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफार्म (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब आदि) पर आपत्तिजनक और भ्रामक संदेशों की आधुनिक सॉफ्टवेयर्स की मदद से 24 घंटे सतत निगरानी रख रही है। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, लाइट, ईवीएम, वीवीपैट मशीन के रखरखाव और मॉनिटरिंग की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक कंपनी आईटीबीपी, एक कंपनी पीएसी तथा अन्य पुलिसबल तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed