फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Monitoring started on social media, action will be taken if objectionable or provocative posts are posted

Amroha News: सोशल मीडिया पर निगरानी शुरू, आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट डाली तो होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Monitoring started on social media, action will be taken if objectionable or provocative posts are posted
अमरोहा। निकाय चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं है। निकाय चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी सोशल मीडिया पर पूरी नजर रख रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर सभी डीएम व एसपी को पत्र प्रेषित कर कहा है कि निकाय चुनाव के दौरान नागरिकों द्वारा एसएमएस व सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री पर कड़ी नजर रखी जाएं। उन्होंने इसके लिए मीडिया सेल को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले फोटो, वीडियो, आडियो क्लिप पर नजर रखें। जनसाधारण तक गलत, भ्रामक व सनसनी फैलाने वाली सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से ही वायरल की जाती हैं। जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से समाप्ति तक सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले सभी पोस्ट व संदेशों पर कड़ी नजर रखें। गलत व भ्रामक और सनसनीखेज सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed