फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   money stolen in a close house

सूने घर के ताले तोड़ चार लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
money stolen in a close house
चोरी की घटना के बाद रो रही महिला को सांत्वना देती रिश्तेदार। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। सऊदी अरब में एसी मैकेनिक के सूने घर का ताला तोड़कर चोर 40 हजार की नगदी, छह तोले सोने के जेवर, आधा किलो चांदी, कपड़े आदि समेत लगभग चार लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। घटना के वक्त मैकेनिक की पत्नी अपनी बीमार मां को देखने मायके गई हुई थी। पड़ोस में रहने वाले जेठ का पुत्र मेन गेट खुला देखा भीतर पहुंचा तो भीतर सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर 112 डायल और पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में तहरीर थाने में दे दी गई।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना नगर के मोहल्ला विजयनगर से सटे अतरपुरा में एक आश्रम के निकट गली में स्थित जाहिद पुत्र भोला के घर में हुई। जाहिद एसी मैकेनिक है और सऊदी अरब में रह रहा है। घर में उसकी पत्नी तमन्ना तीन बच्चों के संग रहती है। तमन्ना अपनी बीमार मां को देखने कई दिनों से गांव मोहरका पट्टी स्थित मायके गई हुई थी। मेन गेट और घर में ताला लगा था। पड़ोस में ही उसके जेठ कलवा का मकान है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की सुबह उनका पुत्र जुबैर घर से निकला तो अपने चाचा के घर का मेनगेट खुला देख रुक गया। उसने बाहर खड़े होकर चाची को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिला तो भीतर जा पहुंचा। सामने कमरा खुला पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। इस पर उसने चाची को फोन कर चोरी की जानकारी दी। कुछ देर बाद चाची तमन्ना यहां आ पहुंची। आते ही उसने रोना-बिलखना शुरू कर दिया। तमन्ना के मुताबिक चोर घर में रखी चालीस हजार की नगदी, छह तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी, कपड़ों आदि समेत लगभग चार लाख का सामान ले गए हैं। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ ऑफिस के सामने ट्रॉले के बैटरे चोरी
गजरौला। चौपला चौकी क्षेत्र में स्थित सीओ ऑफिस के सामने खड़े ट्रॉले से किसी ने दो बड़े बैटरे चोरी कर लिए। चालक ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। बृहस्पतिवार को थाने आए रामकिशन निवासी हरियाणा ने पुलिस को बताया कि वह नागालैंड से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। बुधवार की रात उसकी तबियत अचानक खराब होने पर उसके अपना ट्राला सीओ ऑफिस के निकट सर्विस रोड पर खड़ा कर दिया। देखभाल के लिए वहीं चौकीदारी करने वाले शख्स को रुपये भी दिए। बृहस्पतिवार की सुबह देखा तो ट्रॉले के दो बड़े बैटरे गायब थे। पुलिस ने जांच की बात रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed