{"_id":"671ec4579af4c1a07f0052b7","slug":"money-demanded-in-the-name-of-restarting-widow-pension-report-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-128305-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विधवा पेंशन दोबारा चालू कराने के नाम पर मांगे रुपये, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विधवा पेंशन दोबारा चालू कराने के नाम पर मांगे रुपये, रिपोर्ट
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। मां की विधवा पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए युवक ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके तीन दिन बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से काॅल आई और जिसने खुद को समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बताया और पेंशन शुरू कराने के नाम पर रुपये मांगे। उक्त व्यक्ति ने अपना क्यूआर कोड भेजकर रुपये डालने को कहा। युवक ने मामले की शिकायत डीएम निधि गुप्ता वत्स से की। डीएम के आदेश पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डिडौली क्षेत्र के गांव कटाई में दिवंगत यतेंद्र कुमार की पत्नी की विधवा पेंशन आ रही थी, जो किसी कारण बंद हो गई थी। इसको लेकर उनके बेटे अभिजीत पंवार ने 20 अक्तूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 22 अक्तूबर को अभिजीत के मोबाइल पर एक कॉल आई। काॅल करने वाले ने खुद को समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बताया। कहा, तुम्हारी मां की पेंशन चालू कर दी जाएगी। इसके लिए तुम्हें कुछ रुपये खर्च करने होंगे।
आरोपी ने अपना क्यूआर कोड भी उसके मोबाइल पर डालकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। बाद में क्यूआर कोड को डिलीट कर दिया। लेकिन, काल आती रही। अभिजीत ने आरोपी की रिकाॅर्डिंग करते हुए डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश के बाद कोतवाली डिडौली पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि काॅल करने युवक का नाम सलमान है। जबकि, जिस मोबाइल नंबर से वह काॅल कर रहा है, वह अनुभव सिंह के नाम पर खरीदा गया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।