फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Monday was the hottest day of June, mercury crossed 42

जून का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा पहुंचा 42 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of June, mercury crossed 42
गर्मी हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। जून माह के पहले सप्ताह में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहला सोमवार सबसे ज्यादा गर्म रहा। पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। झुलसाने वाली लू की वजह से लोग दोपहर में बाजारों में नहीं निकले। दोपहर शहर की कई प्रमुख सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। धूप की तपिश के चलते राहगीर बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जैसे-जैसे सूरज चढ़ने लगा, वैैसे- वैसे गर्मी का सितम बढ़ता गया। गर्म हवा ने आग में घी का काम किया। दस बजते-बजते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। नीचे सड़कें तप रही थी तो ऊपर आसमान से आग बरस रही थी। तपिश के साथ उमस भरी गर्मी के चलते तापमान में एकदम उछाल आ गया। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों पर निकले राहगीरों को हुई। लोग धूप से बचाव के लिए छाता लेकर निकले।
विज्ञापन

तपती दोपहरी में लोगों ने जरूरी काम से भी बाहर निकलने से परहेज किया। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। बिना एसी दफ्तरों में भी आग बरसती रही। लोग पंखे की हवा छोड़ कर पेड़ों के नीचे ठंडी हवा लेते दिखाई दिए। शहर और कस्बों के मुख्य बाजार में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि उमस भरी गर्मी के कारण देरशाम बाजार में खरीदारी के लिए लोग निकले। अधिकतर राहगीर चेहरे पर कपड़ा लपेटकर वाहनों की सवारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर रोज एक- दो मरीज डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। फिजिशियन डॉ. फाइक अली ने बताया कि धूप की तपिश से लोग बचने की कोशिश करें। चेहरे पर कपड़ा ढककर निकले। पानी अधिक पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed