फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammed Shami wife Haseen Jahan Instagram post goes viral Amroha buffalo

'दूध के बाद मीट खाऊंगी': वायरल हुआ मोहम्मद शमी की बेगम हसीन जहां का पोस्ट, लिखा- मैं और अमरोहा का भैंसा...

Tue, 31 Oct 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

तमाम फॉलोअर्स ने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई प्रशंसकों ने स्पष्ट कह दिया कि आपने शमी भैया को बड़ा दुख दिया है। जबकि एक फॉलोअर्स ने लिखा की भाभी भाई ने कल फिर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Mohammed Shami wife Haseen Jahan Instagram post goes viral Amroha buffalo
मुहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहतरीन प्रदर्शन कर विरोधी टीम के खिलाड़ियों के विकेट पर विकेट चटका रहे हैं। मोहम्मद शमी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। शमी को ढेरों बधाई मिल रही हैं। लेकिन हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर मोहम्मद शमी पर इशारों-इशारों में जुबानी तीर चलाती रहती हैं। अब अमरोहा में हसीन जहां ने एक भैंसे के साथ अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फोटो के साथ कैप्शन भी फॉलोअर्स को अचंभित करने वाला दिया है। फोटो अमरोहा जिले के किसी ग्रामीण इलाके में लिया गया है। हालांकि कैप्शन में जगह का ठीक-ठीक जिक्र नहीं है। 

विज्ञापन

गांव के सरकारी हैंडपंप से बंधे एक भैंसे के साथ हसीन ने कैप्शन में लिखा है कि मैं और अमरोहा का भैंसा। अभी तो इसका दूध ले रही हूं, कुछ दिन बाद इसका मीट खाऊंगी। कैप्शन के साथ ही हंसती हुई इमोजी भी लगाई गई है। जिसके बाद वह फॉलोअर्स के निशाने पर आ गई हैं। तमाम फॉलोअर्स ने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई प्रशंसकों ने स्पष्ट कह दिया कि आपने शमी भैया को बड़ा दुख दिया है। जबकि एक फॉलोअर्स ने लिखा की भाभी भाई ने कल फिर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इससे पहले भी हसीन जहां अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम, फेसबुक पर लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शमी और हसीन जहां का पूरा विवाद
मूलरूप से अमरोहा के गांव सहसपुर अली नगर के रहने वाले मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की हसीन जहां से शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल थीं। फिर वह कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनी। बताते हैं कि इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर शमी ने हसीन जहां से शादी की। मोहम्मद शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे। जबकि वर्ष 2018 में मोहम्मद शमी, उनके भाई और अन्य परिजनों पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

...जब हसीन के लिए नहीं खुले थे घर के ताले
किक्रेटर पति मोहम्मद शमी से विवाद के बाद हसीन ससुराल के घर में घुसने की कोशिश कर चुकी हैं। विवाद के कुछ दिन बाद हसीन जहां घर में दाखिल होने के लिए ससुराल पहुंची थी। लेकिन उनके गांव पहुंचने से पहले सास और देवर घर पर ताला लगाकर चल गए थे। हसीन के लिए घर के ताले नहीं खुले थे। तब से अब तक अगर हसीन जहां अमरोहा आती हैं तो जोया निवासी एक परिचित के घर रुकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed